फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangrap from Dalit teen

दातागंज में दलित किशोरी से गैंगरेप

Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  दातागंज (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो  दातागंज (बदायूं)। Updated Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Gangrap from Dalit teen
गैंगरेप
छोटी बहन के साथ घर में सो रही थी पीड़ित                   
विज्ञापन

दातागंज में दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार रात उस वक्त हुई जब किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में अकेले सो रही थी। गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने दातागंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।        
दातागंज थाना क्षेत्र निवासी एक किसान मंगलवार रात खेत पर गया था। किसान की पत्नी अंदर कमरे में सो रही थी। जबकि उसकी दोनों बेटियां बाहर कमरे में सो रहीं थी। पीड़ित किशोरी ने बताया कि आधी रात के करीब पड़ोस के गांव का रहने वाला सुनील अपने एक साथी समेत उसके कमरे में पहुंचा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। चाकू देखकर छोटी बहन सहम गईं। पीड़ित किशोरी का कहना है कि आरोपी ने उसका मुंह दुपट्टे और शरीर गमछे से बांध दिया। बाद में दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के अगले दिन पीड़ित किशोरी दातागंज थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। पीड़ित परिवार बृहस्पतिवार को गांव वालों के साथ किशोरी को लेकर दोबारा थाने गया। तब कहीं जाकर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद से दोनों आरोपी अपने घरों से फरार है।         --
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मुझे नहीं है। किशोरी के परिवार वालों की तहरीर पर एक आरोपी सुनील के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित कुमार, दातागंज, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed