फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gangister act did not filed against the gang of animal trafficker

इटावा के पशु तस्करों पर नहीं लगा गैंगस्टर

Mon, 09 Nov 2015 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 09 Nov 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
  gangister act did not filed against the gang of animal trafficker
मुजरिया पुलिस ने दिखाई तस्करों पर मेहरबानी
विज्ञापन


तस्करों की लग्जरी कार भी थाने से छोड़ दी थी


चार नवंबर को तड़के मुजरिया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित पशुओं से भरे 14 टायरा तीन ट्रक पकड़े थे। इनमें पुलिस ने सिर्फ 73 पशुओं की बरामदगी दिखाई। तीन पशु तस्करों को मौके से ही छोड़ दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हंगामा किया तो कार्रवाई के नाम पर तीन लोगों की गिरफ्तारी दिखा दी गई। बरामद पशु तस्करों की एक लग्जरी कार को अगले दिन थाने से बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। ट्रकों से बरामद बाकी पशु कहां गए, इस बारे में भी पुलिस बताने को तैयार नहीं है। गिरफ्तार ड्राइवरों के खिलाफ अब तक पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी नहीं की है।

इससे पहले आठ अक्तूबर को उसहैत थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा था। इस मामले में तीन तस्करों के खिलाफ तत्काल गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पशु तस्करी के इसी तरह के मामले में मुजरिया पुलिस की नरमी किसी के गले नहीं उतर रही है। एसपी देहात, मुन्ना लाल तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। मामले में सख्त कार्रवाई होगी। बाकी तस्करों को भी जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed