{"_id":"d8f41ce8b154fa2ec7426d6b83d6b328","slug":"gambling-speculation-and-raw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ, सट्टा और कच्ची शराब के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ, सट्टा और कच्ची शराब के विरोध में प्रदर्शन
बदायूं।
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जुआ, सट्टा और कच्ची एवं अवैध रूप से बेची जा रही शराब के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन, युवा मंच भारतीय कृष्ण सेना, भारतीय एकता परिवार, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। साथ ही उसावां में इन सामाजिक बुराइयों का पुतला फूंका और इन पर लगाम कसने के लिए एसएसपी को संबोधित ज्ञापन उसावां के एसओ को एक मांगपत्र दिया।
विज्ञापन
सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कहा कि इन तीनों सामाजिक बुराइयों ने आम जनजीवन को बुरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। इससे जिले में चोरी, डकैती, लूट, लड़ाई-झगड़े आदि चरम सीमा पर पहुंच गए हैं। इसे न रोका गया तो समाज बहुत प्रभावित होगा। इसलिए सभी संगठनों ने एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में ध्रुवदेव गुप्ता, नितिन ठाकुर, सुमित गुप्ता, अहसन खां, शोएब खां, रामबाबू गुप्ता, ठाकुरदास, राकेश गुप्ता, धन्नूलाल गुप्ता, पवन गुप्ता, रतिराम यादव, रूपराम जाटव, सचिन सूर्यवंशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन