फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fury over Ambedkar objectionable comment

अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी से रोष

Sat, 14 Jan 2017 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फेसबुक एकाउंट पर लखनऊ के छात्र ने किया पोस्ट
अंबेडकर छात्र एसोसिएशन ने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

 फेसबुक एकाउंट पर अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में रोष फैल गया है। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर अंबेडकर छात्र एसोसिएशन के पदाधिकारी शनिवार शाम शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाली में उनकी इंस्पेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अब रविवार को तहरीर दी जाएगी।
सोशल साइट फेसबुक पर आदित्य राज वर्मा के नाम से बने एकाउंट की बॉल पर अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है। शनिवार को बदायूं के लोगों की भी इस आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर गई। इससे बसपा के कार्यकर्ता और अंबेडकर छात्र एसोसिएशन के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह के नेतृत्व में प्रदीप, रंजीत, भुवनेश, पिंटू, मनोज, संजीव, अनिल, सर्वेंद्र कुमार, अजय, भारत, शिवओम, ब्रह्मप्रकाश, मयंक प्रसाद आदि शनिवार शाम मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां उनकी इंस्पेक्टर कोतवाली से मुलाकात नहीं हो सकी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोतवाली में उनको एक सब इंस्पेक्टर मिले। उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के संबंध में जानकारी मांगी। रविवार को कार्यकर्ता इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से मुलाकात करेंगे। कोतवाली में तहरीर भी देंगे।
विज्ञापन

------
मामला अभी मेरी जानकारी में नहीं आया है। अगर अंबेडकर को लेकर कोई आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed