{"_id":"570a63704f1c1b4657c810c8","slug":"from-the-roof-of-a-moving-bus-death-of-elderly-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस की छत से गिरे अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बस की छत से गिरे अधेड़ की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दावत खाकर घर लौट रहे थे नत्थू खां
बस की छत पर रखे प्लाई-बोर्ड बनी मौत की वजह
बस की छत पर बैठे एक अधेड़ की चलती बस से गिरकर मौत हो गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से चालक और बस को कब्जे में ले लिया है।
उसैहत थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर नगला निवासी नत्थू खां (45) पुत्र इशहाक उसैहत के वार्ड सात निवासी मोहम्मद असिफ पुत्र अब्दुल नवी के साथ अलापुर के गांव नैथू एक दावत में अपनी रिश्तेदारी में शनिवार को गया था। बताया कि वह रविवार को अपने गांव बस से लौट रहा था। मोहम्मद असिफ तो बस में अंदर बैठ गए जबकि नत्थू बस के छत पर रखी प्लाई बोर्ड के ऊपर जाकर बैठ गया। जैसे ही बस क्षेत्र के गांव संजरपुर के पास पहुंची तो तेज हवा के कारण प्लाई हवा में उडने लगी। बस की रफ्तार जैसे ही तेज हुई प्लाई हवा तेजी से उड़ी और प्लाई पर बैठे नत्थू चलती बस से नीचे आ गिरे। चलती बस से गिरने का कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोक दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नत्थू को उसके साथी मोहम्मद असिफ के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी नब्ज देखर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। एसओ एपी सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने मौके से उसहैत के वार्ड 10 निवासी चालक शकील पुत्र बावुद्दीन और बस को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन