फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four killed in road accidents, including three women

सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत चार की मौत

Tue, 13 Sep 2016 12:43 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
उझानी, बिल्सी और अलापुर में हुए हादसे, 14 लोग घायल
विज्ञापन

कछला में तीर्थ यात्रियों की बस में मेटाडोर ने मारी टक्कर 

 अलग-अलग सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे उझानी, अलापुर और बिल्सी थाना क्षेत्रों में हुए। बिल्सी में गांव हैदलपुर के पास सेंट्रो कार पेड़ से टकराने से प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी भी हुए। उझानी के कछला में मथुरा से लौट रहे तीर्थ यात्रियों की बस को मेटाडोर ने टक्कर मार दी। हादसे में पीलीभीत के पूरनपुर और माधौटांडा की एक-एक महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अलापुर में म्याऊं के पास साइकिल और बाइक की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई। 
उझानी। मथुरा से लौट रही तीर्थ यात्रियों की बस को कछला पुल के पास मेटाडोर ने टक्कर मार दी। हादसे में कोकिला देवी (60) की मौत हो गई। 11 तीर्थ यात्री घायल भी हुए हैं। कछला पुल पर हादसा रात करीब एक बजे हुआ। पीलीभीत जिले में पूरनपुर, जहानाबाद और माधोटांडा क्षेत्र के श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर मथुरा गए थे। लौटते वक्त कुछ देर के लिए बस कछला पुल के पास रुकी। टॉयलेट करने के लिए कुछ यात्री बस से उतरे थे। इसी दौरान बस को मेटाडोर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह खाई में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में पीलीभीत के थाना पाताभाजी निवासी रामप्रसाद की पत्नी कोकिला देवी (60) और माधोटांडा के गांव आसपुर की नन्ही देवी (40) पत्नी प्रेमराज की मौत हो गई। बस चालक जहानाबाद के गांव नवादा कंजा के मोहम्मद हनीफ (40), मथुनाजपती गांव के भूपराम की पत्नी मुन्नी देवी (45), बांसखेड़ा के रामचंद्र (35), नवदिया धनेश के रामचरन (50), रामचंद्र लाल (65), चंपादवी (50) सुमनलाल (55), गजराम (52), ख्यालीराम (45) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। बदायूं रोड पर गांव हैदलपुर के पास सेंट्रो कार पेड़ से टकराने से मुजरिया थाने के गांव मिश्रीपुर मकुइया गांव के प्रधान प्रेमपाल की पत्नी सरला देवी (55) की मौत हो गई। सरला देवी अपने बेटे गुड्डू (28) अपनी पुत्रवधू मंजू (32) के साथ बदायूं आई थीं। सेंट्रो कार से यह लोग वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव हैदलपुर के पास कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सरला देवी की मौके पर मौत हो गई। गुड्डू और मंजू जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलापुर। बदायूं रोड पर म्याऊं बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार वेदराम नाम के ग्रामीण की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव हसनपुर हुरियाई निवासी वेदराम (45) पुत्र राधे लाल उसावां थाने के गांव नैनामई साइकिल से जा रहे थे। म्याऊं के पास उनकी साइकिल को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वेदराम गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था। वेदराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed