{"_id":"9a5a7c1510a64f54fd4577332c0213ed","slug":"found-in-a-rural-farm-the-body-charged-with-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला ग्रामीण का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला ग्रामीण का शव, हत्या का आरोप
मुररिया (बदायूं)
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुबह घर से निकले ग्रामीण का शाम को खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात मुन्ना लाल, सीओ सहसवान उमेश यादव ने खबर मिलने के बाद मौका मुआयना कर मृतक के परिवार वालों से जानकारी ली। आरोपी अपने परिवार के साथ घर से भाग गया है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी भीमसेन (41) पुत्र गेंदनलाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हरिद्वार में रह कर नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वह परिवार के साथ गांव आया था। मंगलवार सुबह आठ बजे भीमसेन घर से निकला। इसके बाद नहीं लौटा। शाम करीब चार बजे भीमसेन का शव उसके खेत में मिला। परिवार वालों का आरोप है कि गांव के ही नरेश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। भीमसेन के पिता गेंदन का कहना है कि सोमवार की रात भीमसेन का गांव के नरेश से झगड़ा हो गया था। तब नरेश ने उसकी हत्या की धमकी दी थी। गेंदन की तहरीर पर पुलिस ने नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-----
मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगी। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
-राजेश कुमार, एसओ मुजरिया