फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former pradhan shot dead in Ughati

उघैती में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

Wed, 10 Jan 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 10 Jan 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Former pradhan shot dead in Ughati
victims kin
हमूपुरा गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रहे पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तलाश की पर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन

हमूपुरा निवासी पूर्व प्रधान वेदराम (60) मंगलवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उनकी पत्नी मोरकली और बेटे धर्मपाल की पत्नी सर्वेश बराबर में दूसरी चारपाई पर सो रहीं थीं। रात करीब दस बजे फायर की आवाज सुनकर मोरकली और सर्वेश जाग गईं। सर्वेश के मुताबिक वहां पांच हथियारबंद लोग थे। उन्होंने उनके ससुर वेदराम के सीने में गोली मार दी है। वेदराम वहीं ढेर हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सर्वेश की सूचना पर रात में ही यूपी 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को सील कर दिया। सर्वेश ने रिपोर्ट कराई है कि गांव निवासी हरपाल पुत्र तोताराम, सचिन पुत्र सतीश, जितेंद्र पुत्र राजवीर और सहसवान के शिकारपुर गांव निवासी सत्यवीर और नेमचंद्र ने उसके ससुर की हत्या की है। उसने इनके चेहरे अच्छी तरह पहचान लिए हैं। इन लोगों से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी वजह से इन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन



वेदराम की हत्या दो पक्षों की रंजिश की वजह से की गई है। परिवार ने जो तहरीर दी, उसी के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी फरार हो गए। जल्द ही उन्हें खोज लिया जाएगा। - प्रमेंद्र कुमार, थाना प्रभारी उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed