{"_id":"58a5eb1d4f1c1bab19d8433f","slug":"former-minister-and-former-gendnlal-maurya-sue-mla-yogendra-sagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य और पूर्व विधायक योगेंद्र सागर पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य और पूर्व विधायक योगेंद्र सागर पर मुकदमा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा के 20-25 अज्ञात समर्थकों पर भी बलवे का आरोप
मतदान के दिन कालूपुर गांव में हुई थी सागर की झड़प
मतदान के दिन बिसौली विधानसभा के गांव कालूपुर में हुए बवाल के मामले में पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य, पूर्व विधायक और बिसौली से भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के पिता योगेंद्र सागर समेत सात भाजपा कार्यकर्ताओं को नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ मारपीट और बलवे की धाराओं में पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मुकदमा सपा प्रत्याशी आशुतोष मौर्य के अभिकर्ता कालूपुर निवासी ओमपाल की तहरीर पर लिखा गया है।
बिसौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के पिता पूर्व विधायक योगेंद्र सागर बुधवार को अपने समर्थकों के साथ कालूपुर गांव पहुंचे थे। यहां योगेंद्र सरकार की सपा समर्थकों से झड़प हो गई। पथराव में योगेंद्र सागर की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने किसी तरह से योगेंद्र सागर को बचाया। गुरुवार को सपा प्रत्याशी आशुतोष मौर्य के अभिकर्ता ओमपाल ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के पिता योगेंद्र सागर, पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य और भाजपा कार्यकर्ता सुमित पाठक, दीपक पाठक, ओमकिशन, शशि प्रकाश पाल,सन्नूपाल, विपनेश शर्मा, मनोज टाटा समेत 20-25 अज्ञात लोगों के साथ बूथ पर पहुंचे। तहरीर में लिखा गया है कि इन सभी के पास नाजायज असलहे भी थे। इन लोगों ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। ओमपाल की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
------
सत्ता और विधायक के इशारे पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बूथ कैप्चरिंग सपा वाले ही करा रहे थे, मैं बूथ कैप्चरिंग पर विश्वास नहीं करता। भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के अभिकर्ता ओमकिशन की ओर से रात को ही तहरीर दे दी गई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
-योगेंद्र सागर, पूर्व विधायक