{"_id":"570a64ac4f1c1b9957c810c8","slug":"former-assembly-candidate-shot-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधानसभा प्रत्याशी को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी को गोली मारी, गंभीर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों से वसूली करने के विरोध पर हुई घटना
बरेली के एक अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज
शहर कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मथुरा हाइवे स्थित लालपुल पुलिस चौकी के पास की जा रही वाहनों की वसूली का विरोध करने पर ठेकेदार के गुर्गों ने बदायूं विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी उस्मान गद्दी पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है। घटना शनिवार देर रात हुई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरपारा निवासी उस्मान गद्दी (38) पुत्र मुन्ने गद्दी 2012 में शहर विधान सभा से पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुका हैं। शनिवार रात उसका कोई रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बदायूं आ रहा था। रास्ते में लालपुल पुलिस चौकी के पास वसूली करने वाले ठेकेदार के गुर्गों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक लिया और वाहन पास करने के एवज में दो सौ रुपये की मांग की। पास में ही मोहल्ला ऊपरपारा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोगों ने उस्मान गद्दी को फोन किया। रिश्तेदारी का मामला होने पर उस्मान मौके पर पहुंचा। यहां उसका ठेकेदार के गुर्गों से तय रकम से ज्यादा वसूलने को लेकर विवाद हो गया। पहले तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई। बाद में ठेकेदार के एक गुर्गे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से उस्मान पर फायरिंग कर दी। उस्मान को तीन गोलियां लगीं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। तनाव को देखते हुए कई थानों का फोर्स मंगा ली गई। हाईवे पर भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
लंबे समय भाजपा और सपा
से भी जुड़ा रहा उस्मान
बदायूं। उस्मान गद्दी को राजनीतिक का शौक था। वह लंबे समय तक भाजपा से भी जुड़ा रहा। बाद में उसने भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की कमान भी संभाली। इसके बाद वह सपा में शामिल हो गया था। 2012 के चुनाव से पहले उस्मान से सपा से भी किनारा कर लिया था। इसके बाद वह पीस पार्टी में शामिल हो गया। पीस पार्टी के टिकट पर वह बदायूं सदर सीट से विधान सभा का चुनाव लड़ा था। इसमें उसे करारी हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
ठगी और एनडीपीएस में जा चुका है जेल
बदायूं। उस्मान गद्दी ठगी और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों में जेल की हवा खा चुका है। उसने लखनऊ में भी सांसद धर्मेंद्र यादव के नाम पर कुछ लोगों से ठगी की थी। इस मामले में भी उसको जेल की हवा खानी पड़ी थी। फिलहाल कुछ समय से वह शांत बैठा था।
लालपुल पर पूरी रात चलती है गुंडा टैक्स वसूली
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में लालपुल पुलिस चौकी के पास पूरी रात वाहनों से वसूली होती है। वसूली का तरीका गुंडा टैक्स जैसा है। ठेकेदार के गुर्गे यहां हाथों में लाठी-डंडे और असलहे लेकर बैठते हैं। रात 10 से सुबह पांच बजे तक यहां से गुजरने वाले तीन पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों से मनमानी वसूली होती है। इससे पहले भी कई बार मनमानी वसूली को लेकर यहां बवाल हो चुका है।
माननीय का करीबी है फायरिंग का आरोपी
बदायूं। उस्मान गद्दी पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग का आरोप एक माननीय का करीबी है। इलाके के लोगों की मानें तो इसी माननीय के संरक्षण में लालपुल पुलिस चौकी के पास गुंडा टैक्स की तर्ज पर वाहनों से वसूली की जाती है। माननीय का संरक्षण होने की वजह से पुलिस भी खामोशी नहीं तोड़ती।