फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five students returning from tuition climbed DCM

ट्यूशन से लौट रहे पांच छात्रों पर चढ़ी डीसीएम

Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर (बदायूं)। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five students returning from tuition climbed DCM
हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में एक छात्र की मौत, चार की हालत गंभीर
विज्ञापन

गंभीर घायल छात्रों में दो को बरेली रेफर किया गया

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर थाने के कस्बा म्याऊं में ट्यूशन से लौट रहे साइकिल सवार पांच छात्रों को तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। गोंडा से केला लेकर फरीदाबाद जा रही डीसीएम से हुए हादसे में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। चार गंभीर घायल हो गए। गांव के लोगों ने डीसीएम को मय चालक पकड़ लिया। इसके बाद चालक सूर्य मणि निवासी गोंडा की जमकर धुनाई कर दी और हेल्पर कुंज बिहारी को भी पकड़ा गया है। हादसे के बाद रोड पर जाम भी लग गया। गंभीर घायल दो छात्रों को बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे हुआ। 
उसावां थाना के गांव कैलोथा निवासी ओमेंद्र (16) पुत्र वीरेंद्र सिंह, सचिन (16) पुत्र ग्रीश, धर्मेंद्र (17) पुत्र नन्हे लाल, अमित (16) पुत्र रतनपाल और अजय प्रताप (16) पुत्र दाताराम म्याऊं के शिवाजी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र हैं। शनिवार सुबह यह सभी छात्र म्याऊं में ट्यूशन पढ़ने आए थे। यहां से सभी वापस लौट रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर किसान ग्रामीण बैंक के पास बदायूं की ओर से आ रही डीसीएम ने इन साइकिल सवार छात्रों को रौंद दिया। हादसे में ओमेंद्र की मौके पर मौत हो गई। बाकी छात्र जख्मी हो गए। कस्बे के लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। 
विज्ञापन

हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। हालात बिगड़ने पर दातागंज, उसहैत, उसावां, हजरतपुर पुलिस के साथ पीएसी और क्यूआरटी को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने जख्मी छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। किसी तरह से डीसीएम चालक को लोगों के चंगुल से बचाया गया। मामले में डीसीएम चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो गंभीर छात्रों को बरेली रेफर किया गया है। ओमेंद्र के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर धुंध बनी हादसे की वजह 
अलापुर। शनिवार सुबह हाईवे पर हादसे की मुख्य वजह धुंध बनी। बदायूं की ओर से आ रही डीसीएम का चालक धुंध की वजह से कुछ समझ ही नहीं पाया। डीसीएम तेज रफ्तार थी। पांचो छात्र रोड किनारे साइकिल से थे। डीसीएम ने सबसे पहले ओमेंद्र को टक्कर मारी। इसके बाद चालक हड़बड़ा गया। उसकी रफ्तार बढ़ा दी। इससे बाकी के छात्र भी डीसीएम की चपेट में आ गए। सीओ श्योराज सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed