फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five people on the highway robbery

पांच लोगों से हाईवे पर लूटपाट

Thu, 04 Aug 2016 11:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार रात शहजाद नगर गांव के पास हुई वारदात
दो बाइक पर सवार पांच लोग हुए बदमाशों का शिकार

बिजनौर हाईवे पर बुधवार रात काले रंग की पल्सर सवार तीन बदमाशों ने पांच लोगों से लूटपाट की। यह लोग बदायूं से बिल्सी थाने के गांव बरामय खेड़ा लौट रहे थे। रास्ते में शहजादनगर गांव के पास बदमाशों ने घेर लिया।
मरामय खेड़ा का निवासी चंद्रपाल पिछले दिनों जेल गया था। बुधवार को वह जमानत पर रिहा हुआ। उसे जेल से लेने के लिए गांव के ही भूरे, भागीरथ के साथ उसकी पत्नी नन्ही देवी और बेटा सुनील आए थे। चंद्रपाल की जेल से रिहाई के बाद सभी लोग दो बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में शहजादनगर गांव के पास काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन शसस्त्र बदमाशों ने इनसे घेर लिया। बदमाशों ने मारपीट कर इन लोगों ने तीन मोबाइल, दो हजार रुपये नगदी और नन्ही देवी से कुंडल, मंगलसूत्र, पाजेव लूट लीं। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

-----
मैं खुद रोड गश्त पर था। चंद्रपाल की गांव में रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में वह जेल गया था। बुधवार को उसकी जेल से रिहाई हुई है। पड़ताल में मालूम हुआ है कि विरोधियों को फंसाने के लिए लूट का नाटक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एनपी सिंह, एसओ बिल्सी
-----
घर में घुसकर लूटपाट, दंपति समेत तीन घायल
दातागंज में बरेली बाईपास के निकट हुई वारदात
आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने बोला रात में धावा

 आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने बरेली बाईपास के निकट स्थित बन्ने के घर पर बुधवार रात धावा बोल दिया। पूरे परिवार को कब्जे में लेने के बाद बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर दंपति और उनके एक बेटे को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। भागते वक्त बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।

कस्बे में बरेली बाईपास के निकट बन्ने का घर है। बुधवार रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश बन्ने के घर में घुस गए। बदमाशों ने बन्ने, उसकी पत्नी नासिरा और बेटे मुकीम को कब्जे में ले लिया। इसके बाद असलहों के बल पर घर में लूटपाट की। विरोध करने पर लाठी-डंडों और तमंचे की बटों से पीटकर तीनों लोगों को घायल कर दिया। यहां से बदमाशों से नगदी-जेवर समेत करीब 50 हजार रुपये का माल लूट लिया। बदमाश घर से निकले तभी बन्ने ने शोर मचा दिया। इस पर लोग जाग गए। घिरने के डर से बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई फायर किए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed