फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First Facebook, then the three divorces given on the phone

पहले फेसबुक, फिर फोन पर दिया तीन तलाक

Sat, 06 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज। Updated Sat, 06 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
First Facebook, then the three divorces given on the phone
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
-दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने फोन पर भी तलाक कहा, लड़ रही मेहनाज
विज्ञापन

दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी न होने पर व्यवसायी शौहर ने अपनी बीवी को पहले फेसबुक पर फिर फोन पर तीन तलाक दे दिया। इस तरह तलाक को न मानने पर अड़ी महिला ने अब भरणपोषण के लिए कोर्ट की शरण ली है। महिला के करीब सवा छह माह की एक बच्ची भी है।      
दातागंज के मोहल्ला अरेला निवासी मेहनाज पुत्री मोहम्मद हसन की शादी करीब 18 महीने पहले दिल्ली के वसीम से हुई थी। मेहनाज का कहना है कि उसके पिता ने शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद उसका पति स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहा था। आरोप है कि गाड़ी की मांग को लेकर ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। 16 मई 2016 को उसके पति और ससुरालियों ने उसे विषाक्त खिलाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह उसकी जान बची। 17 मई 2016 को वह अपने मायके पहुंची। इसके बाद 26 नवंबर 2016 को उसने बेटी को जन्म दिया। मेहनाज का कहना है कि जब वह गर्भवती थी तभी उसके पति ने फेसबुक पर 24 अक्तूबर 2016 को उसे तीन तलाक दे दिए। पति ने इसके बाद उसे फोन करके तीन तलाक दिए। तब से अब तक वह अपने मायके में ही रह रही है। उसका कहना है कि वह इस तरह दिए गए तलाक को नहीं मानती। इसीलिए कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है।   
विज्ञापन

 
बेटी की शादी के लिए पिता ने बेच दिया प्लॉट     
दातागंज। मेहनाज का कहना है कि जब उसका निकाह वसीम से तय हुआ था तो उसके परिवार वाले काफी खुश थे। पिता का कहना था कि अच्छा रिश्ता मिला है। ऐसे में उसकी शादी धूमधाम से करने और ससुरालियों को कोई शिकायत का मौका न मिलने उसके पिता ने प्लॉट भी बेच दिया। उसकी शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद भी उसके ससुराली संतुष्ट नहीं हुए।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामला संज्ञान में नहीं है। महिला कोर्ट गई है। अगर उसने थाने में तहरीर दी होती तो पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया जाता। मामले में जानकारी जुटाई जाएगी।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed