{"_id":"c92e30c4c96eaf4561b2ca81c31db314","slug":"fire-to-the-brother-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लालच में जीजा को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपत्ति के लालच में जीजा को गोली मारी
दबतोरी।
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर निवासी एक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। पिता के पास 40 बीघा जमीन है। युवक के जीजा की नजर अपनी ससुराल की संपत्ति पर थी। युवक की शादी तय हो चुकी थी। रविवार को शादी पक्की करने लड़की पक्ष के लोग आए थे। उसके जीजा को लगा कि उसकी शादी के बाद संपत्ति उसको नहीं मिलेगी। रात करीब ढाई बजे जीजा ने देशी तमंचे से उसको सोते वक्त गोली मार दी। गोली युवक के मुंह को रगड़ती हुई हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गया। युवक का बिसौली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। चौकी इंचार्ज दबतोरी नवी हसन ने बताया कि अगर कोई तहरीर आती है, तो कार्रवाई होगी। मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन