फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fire on religious palace

खुराफातियों ने धर्मस्थल में आग लगाई

Tue, 30 Dec 2014 08:49 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 30 Dec 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
fire on religious palace
सिविल लाइंस थाने के गांव नौशेरा से शेखूपुर की ओर जाने वाली रोड पर दक्षिण की ओर स्थित एक धर्मस्थल में खुराफाती तत्वों ने सोमवार रात आग लगा दी। आग से धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी कई चीजें जल गईं। घटना के बाद लोग भड़क गए, जिन पर नियंत्रण के लिए पुलिस और प्रशासन को करीब पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। ऐहतियातन मौके पर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। मामले में अज्ञात खुराफातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

धर्मस्थल के आसपास आबादी नहीं है। यहां शेखूपुर निवासी दूल्हे मियां खादिम हैं। सोमवार शाम दूल्हे मियां यहां साफ-सफाई करने के बाद घर चले गए। रात में किसी समय खुराफाती तत्वों ने धर्मस्थल में आग लगा दी। दूल्हे मियां के मुताबिक, आग से चादरें जल गईं। एक पेटी में रखा धर्मग्रंथ भी जल गया। मंगलवार सुबह नौशेरा के मोहम्मद जान यहां पहुंचे तो उन्होंने लोगों को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर लोगों में गुस्सा फैल गया और थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोग खुराफातियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

माहौल बिगड़ने की खबर मिलने पर एसडीएम (सदर) प्रदीप यादव, एसपी (सिटी) लल्लन सिंह, सीओ उझानी नरेंद्रपाल सिंह, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा समेत कोतवाल एसएस बराच, एसओ सिविल लाइंस अजय कुमार यादव, कुंवरगांव और बिनावर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब पांच घंटे तक पुलिस और प्रशासन के अफसर गुस्साए लोगों को समझाते रहे। बाद में डीएम शंभूनाथ, एसएसपी संतोष कुमार सिंह और शहर विधायक आबिद रजा मौके पर पहुंचे। इन्होंने लोगों को खुराफातियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसक ेबाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed