{"_id":"19ac611fdde02997c0112b9f1a4be64a","slug":"fire-bullet-on-prdhans-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में प्रधान पति को गोली मारी, हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में प्रधान पति को गोली मारी, हालत गंभीर
अमर उजाला, बदायूं
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननाखेड़ा की नवनिर्वावित प्रधान उर्मिला गुप्ता के पति कैलाश गुप्ता (50) और बेटा मनीष गुप्ता (33) पर जानलेवा हमला सुबह करीब आठ बजे हुआ। वह सुबह मोहल्ला श्रीनारायनगंज स्थित अपने घर से बेटे मनीष गुप्ता के साथ बाइक से ननाखेड़ा के लिए निकले थे। बाइक मनीष चला रहा था। रास्ते में गांव धौरेरा के पास बाइक सवार पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद समेत तीन लोगों ने मनीष की ओर बाइक रोकने का इशारा किया। मनीष ने बाइक नहीं रोकी तो हमलावरों ने पीछे से फायर कर दिया गया। गोली बाइक पर पीछे बैठे कैलाश की पीठ में लगी। मनीष ने बाइक रोकने की बजाय गांव की ओर दौड़ा दी। घटना को अंजाम देकर तीनों हमलावर कटरी की ओर भाग गए।
मनीष ने पुलिस और अपने घरवालों को मोबाइल से घटनाक्रम की जानकारी दी। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल कैलाश को अस्पताल लाया गया। यहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें बरेली रेफर किया गया है। मनीष की तहरीर पर पुलिस ने ननाखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद, राकेश शर्मा और भूरा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मनीष ने बताया कि दीन मोहम्मद ने चुनाव हारने के बाद से धमकी देनी शुरू कर दी थी। दोपहर बाद पुलिस ने नामजद राकेश को दबोच लिया। बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।
घटना की वजह साफ है। मामला प्रधानी के चुनाव की रंजिश का ही है। नामजदों में फरार पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद और उसके साथी भूरा की तलाश में दबिश दी गई है लेकिन वह हत्थे नहीं आया। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
- गोपीचंद्र यादव, इंस्पेक्टर उझानी।