फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Feeding poison to kill wife Put in Kotwali commotion

पत्नी को जहर खिलाकर मार  डाला, कोतवाली में हंगामा

Sun, 20 Mar 2016 12:26 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन महीने पहले ही अफरीन ने किया था प्रेम विवाह
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, बिसरा प्रिजर्व

 तीन महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली अफरीन को उसके पति ने ही जहर खिलाकर मार डाला। ससुराली शव को दफन करने जा रहे थे। मायके वालों को पता लगा तो वह मौके पर पहुंच गए। इस पर ससुराली शव छोड़कर भाग गए। इसके बाद कोतवाली पहुंचे मृतका के परिवार वालों ने काफी देर तक हंगामा किया। मृतक की मां की ओर से अफरीन के पति अमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शहर के मोहल्ला ऊपरपारा निवासी इशरत हुसैन की मौत हो चुकी है। उनकी बेटी अफरीन (20) अपनी मां शाबिया के साथ रहती थी। करीब तीन महीने पहले मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया का अमान उर्फ पिंटू अफरीन को भगा कर ले गया था। शाबिया ने 27 जनवरी को अमान के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान अमान पुलिस और अफरीन के परिवार वालों के हाथ नहीं लगा। बाद में अमान ने अफरीन के साथ प्रेम विवाह कर लिया। 
विज्ञापन

इसके बावजूद मोहल्ला और पड़ोस के लोगों के समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष राजी हो गए। अफरीन अपने पति के साथ रहने लगी। अफरीन की मां शाबिया और मामा मोहम्मद मियां कात आरोप है कि अमान ने अफरीन को रास्ते से हटाने के लिए शुक्रवार रात जहर खिलाकर हत्या कर दी। शनिवार को उसका शव ठिकाने लगाने जा रहे थे। शाबिया की तहरीर पर पुलिस ने अमान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने अफरीन के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई गई है। बिसरा भी प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मृतका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। पड़ताल की जा रही है। -मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
-----
पहले से शादीशुदा था अमान, तीन संतान भी
बदायूं। अफरीन से प्रेम विवाह करने वाला अमान उर्फ पिंटू पहले से शादीशुदा था। अफरीन के मामा मोहम्मद मियां की मानें तो उसके तीन संतान भी हैं। इस बारे में अफरीन को पता नहीं था। अमान ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। अफरीन को जब उसकेे शादीशुदा होने की बात मामूली हुई तो अक्सर दोनों में तकरार होने लगी। इसी के चलते अमान ने अफरीद को रास्ते से हटा दिया। 

----
कानूनी लड़ाई लड़ने को मां ने मांगी मदद
बदायूं। अफरीन की मां शाबिया ने कानूनी लड़ाई के लिए मदद की मांग की है। शाबिया के पति इशरत हुसैन की पहले ही मौत हो चुकी है। छह संतानों में कोई भी बालिग नहीं है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब है। अफरीन की मौत के बाद उसकी मां टूट सी गई है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed