{"_id":"5756e20d4f1c1b7b679c51ff","slug":"father-son-arrested-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
पिता का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार रात पिता के सिर में मारा था डंडा
सिर में लाठी मार कर पिता को मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी योगेंद्र को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लाठी भी बरामद हो गई है।
उघैती थाने के गांव क्यावली निवासी महेंद्रपाल की शनिवार रात अपने मझले बेटे योगेंद्र से तकरार हो गई थी। इस पर योगेंद्र ने अपने पिता के सिर पर लाठी से प्रकार कर दिया। गंभीर घायल महेंद्र को इलाज के लिए चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार तड़के यहां उसने दम तोड़ दिया। योगेंद्र के भाई बंटी की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर योगेंद्र को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने पिता पर हमला करने की बात स्वीकार की है।
हत्यारोपी के ममेरे भाई को
आरोपी बनाने की मांग
मुजरिया। मुजरिया थाने के गांव गेंचुलिया निवासी अनिल ने 22 अप्रैल को अपनी पत्नी मंजू की हत्या कर लाश उझानी थाने के भैंसोरा के जंगल में फेंक दी थी। 23 अप्रैल को पुलिस ने लाश बरामद की थी। मृतका के पिता मुजरिया के गांव छोकरपुर निवासी राजपाल का आरोप है कि हत्या की घटना में अनिल का ममेरा भाई भैंसोरा निवासी सुरजीत भी शामिल था। बार-बार शिकायत करने और शपथ पत्र देने के बाद भी पुलिस ने मामले में सुरजीत का नाम शामिल नहीं किया है। राजपाल ने आईजी को पत्र भेजकर सुरजीत को आरोपी बनाने की मांग की है।