{"_id":"573cb51b4f1c1bc843ac70ee","slug":"farmer-shot-dead-in-vjirganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वजीरगंज में किसान की गोली मारकर हत्या
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार रात खेत पर कर रहा था सिंचाई
पत्नी ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के गांव भटानी में मंगलवार रात सिंचाई कर रहे किसान समरपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी की ओर से दो लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला जमीन की रंजिश का बताया जा रहा है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
वजीरगंज थाने के गांव भटानी निवासी समरपाल (38) पुत्र पान सिंह मंगलवार रात पर खेत पर सिंचाई कर रहा था। रात में करीब 10:30 बजे तीन सशस्त्र लोग उसके खेत पर पहुंचे। समरपाल ने टोका तो गोली चला दी गई। गोली उसके पेट में लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान वहां पहुंचे तो देखा समरपाल खून से लथपथ पड़े थे। उनको सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी कृष्णा देवी की ओर से पड़ोसी गांव बाकरपुर के रामतीरथ और सूरजपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि एक साल पहले समरपाल का जमीन के विवाद को लेकर रामतीरथ और सूरजपाल से विवाद हुआ था। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पत्नी का कहना है कि मंगलवार रात मौका मिलने पर दोनों ने समरपाल की हत्या कर दी।
तीन दिन में हत्या की तीन वारदात
बदायूं। जिले में तीन दिन में हत्या की तीन वारदात हो चुकी हैं। हमलावरों ने सोमवार रात जरीफनगर के गांव नैनोल बागवाला में सगीर (60) पुत्र जुम्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार रात ही कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव चकोलर निवासी नन्हे की हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया गया। मंगलवार रात वजीरगंज थाने के गांव भटानी में समरपाल की हत्या कर दी गई। समरपाल की हत्या में तो नामजदगी है, लेकिन नन्हे और सगीर की हत्या का राजफाश करना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। तीन दिन में तीन हत्याओं से जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।