फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   eve teasing

लड़कियों से छेड़छाड़ दरोगा से हाथापाई

Wed, 10 Dec 2014 08:59 PM IST
आसफपुर/बदायूं
आसफपुर/बदायूं Updated Wed, 10 Dec 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाने की आसफपुर चौकी इलाके में शोहदों ने रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे दबंगई की। शोहदों ने रेलवे स्टेशन पर लड़कियों से छोड़छाड़ के साथ दरोगा से भी हाथापाई की। इस दौरान यहां हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में जब तमाम लोग एकत्र हो गए तो शोहदे यहां से भाग गए।
विज्ञापन

घटना बुधवार को आसफपुर रेलवे स्टेशन पर हुई। शाम करीब चार बजे यहां ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस पहुंची थी। ट्रेन से कुछ लड़कियां उतरीं तो पहले से स्टेशन पर खड़े आधा दर्जन शोहदों ने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसकी सूचना किसी ने आसफपुर चौकी इंचार्ज भंवरपाल सिंह को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने शोहदों को हड़काया तो शोहदों ने इनसे ही हाथापाई कर दी। दरोगा से हाथापाई होती देखकर तमाम लोग आ गए। इसके बाद शोहदे यहां से फरार हो गए। हालांकि एसओ बृजेश यादव ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed