{"_id":"044a07a84d7ec8127e981aef5d8e97f1","slug":"electricity-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से ‘एसी’ चला रहे पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी से ‘एसी’ चला रहे पकड़े गए
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 27 Jul 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के एसडीओ छैल बिहारी के निर्देशन में बिजली विभाग की टीम ने शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय और मधुवन कालोनी में छापामारी की 56 कनेक्शन चेक किए। उन्होंने बताया कि मधुवन कालोनी में तुलसी सिंह राठौर के यहां मीटर से ऊपर तार काटकर उससे ऐसी चलाया जा रहा था। मौके पर इसे पकड़ लिया गया। तुलसी सिंह राठौर से शमन शुल्क के रूप में 12 हजार रुपये वसूल किए गए। छह कनेक्शन बकाया में काटे गए। तीन लोगों का लोड बढ़ाया गया। सभी उपभोक्ताओं से उन्होंने गुजारिश की है कि विच्छेदन से बचने के लिए अपनी बिजली बिल जमा करते रहें। उपभोक्ताओं को कोई समस्या हो तो वे सीधे उनसे संपर्क करें।
विज्ञापन