फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   e minister's reception was made on the highway, the trains were loaded.

मंत्री के स्वागत को हाईवे पर खड़ी कर दीं गाड़ियां, लगा जाम

Tue, 30 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज। Updated Tue, 30 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
e minister's reception was made on the highway, the trains were loaded.
नेता - फोटो : ‌अमर उजाला
-एसएसपी भी फंसे रहे, परेशान हुए वाहन चालक
विज्ञापन

नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के मंगलवार को नगर से गुजरने पर स्वागत के लिए पहुंचे सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के काफिले की गाड़ियों के सड़क पर आड़ी तिरछी खड़ी होने से हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। इसी दौरान बिसौली की और जा रही एसएसपी की गाड़ी भी जाम में फंस गईं।

नगर विकास राज्यमंत्री के स्वागत से पूर्व नगर में गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भाजपा विधायक कुछ देर स्वागत स्थल पर रुके। इस दौरान काफिले की सारी गाड़ियां हाईवे पर खड़ी कर दी गईं। इसकी वजह से वहां जाम लग गया। इसी दौरान एसएसपी की गाड़ी भी वहां पहुंच गई तथा जाम में फंस गई। पुलिस वालों ने काफी प्रयास भी किया लेकिन जगह न होने से गाड़ी नही निकल सकी। करीब 20 मिनट बाद ट्रैफिक पास होने पर ही एसएसपी की गाड़ी निकल सकी। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भोलेनाथ मंदिर पर उनकी अगवानी की। बाद में रवि टेंट हाउस पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राजीव कुमार जैकी, राहुल वार्ष्णेय, डॉ. नंद किशोर वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, राजेश कुमार, सभासद दीपक वार्ष्णेय, वृज किशोर, रंगीला, अनिल गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed