{"_id":"57051df84f1c1b2d5cc810fd","slug":"drunken-youths-clashed-with-aerial-firing-getaway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक भिड़े, हवाई फायरिंग से भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक भिड़े, हवाई फायरिंग से भगदड़
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी में मंगलवार रात भदवारगंज मोहल्ले की घटना
पुलिस के पहुंचने पर एक युवक बाइक छोड़ कर भागा
ढाबा पर शराब पीकर घर को निकला युवक नशे की हालत में दुकानदार से भिड़ गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। मारपीट के बाद दोनों हवाई फायर भी किए। पुलिस को आता देख एक युवक बाइक छोड़ कर भाग गया।
घटना नगर के मोहल्ला भदवारगंज में मंगलवार रात करीब नौ बजे की है। नगर निवासी एक युवक रात में ढाबे से खाना खाकर लौटने के बाद खोखा रखकर सामान बेचने वाले दुकानदार से भिड़ गया। बात कोई खास नहीं थी, लेकिन कहासुनी के दौरान ही दोनों में मारपीट हो गई। सूत्रों की मानें तो दुकानदार भी उस वक्त नशे की हालत में था। दोनों ने अपने परिचितों को मोबाइल से कॉल कर बुला लिया। मारपीट के बाद दोनों ओर से हवाई फायर भी किए गए। फायर की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।
चश्मदीद लोगों ने बताया कि पुलिस को आता देख दोनों युवक भाग निकले। इनमें से एक अपनी बाइक भी छोड़ गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। हालांकि दोनों में किसी ने भी एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए अगले दिन भी कोतवाली पुलिस से संपर्क नहीं साधा। पुलिस को पूरी जानकारी भी हो गई है, लेकिन पुलिस ने मामूली झगड़ा बताकर फायरिंग होने से इंकार कर दिया है। जबकि फायरिंग की वजह से भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।