फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married to the dowry Beaten , fetal death

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत

Thu, 31 Mar 2016 11:23 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर एक गर्भवती विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल दिया। इसके चलते गर्भ में पल रहा शिशु नष्ट होकर गिर गया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरी निवासी रामचंद्र ने अपनी पुत्री बिंदू गौतम की शादी एक साल पूर्व कादरचौक के असरासी निवासी जितेंद्र के साथ की थी। आरोप है शादी में दिए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। आए दिन उससे एक बाइक और 50 हजार रुपये लाने की मांग करते थे। इस संबंध में उसने अपने ससुराल वालों को काफी समझाया कि उसके पिता के पास अब देने के लिए कुछ नहीं बचा है। इतना ही नहीं उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। पंचायत में भी ससुराल पक्ष वाले नहीं माने। विगत दिनों उसके घर वालों ने मारपीट कर उसको घर से मिकाल दिया। उसके गर्भ में शिशु पल रहा था लेकिन इस दौरान वह भी पेट में मरकर गिर गया।  इस मामले में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी। एसओ एपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जितेंद्र, बुधपाल, अवनेश, प्रताप, चंद्रकली, सुशीला और भारती के खिलाफ दहेज उत्पीडन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed