फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dowry death case against four people including husband

पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान। Updated Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dowry death case against four people including husband
-विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया
विज्ञापन

दहेज में 50 हजार रुपये न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी और शव रातों-रात जला दिया। इस बारे में मृतका के मायके वालों को भी कोई सूचना नहीं दी गई। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात संजय राय ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कुंवरगांव थाने के गांव इमलिया निवासी रामेश्वर दयाल ने अपनी बेटी रेखा की शादी करीब 18 साल पहले सहसवान के गांव बक्सर खालसा निवासी हृदेश के साथ की थी। रेखा के एक 14 साल का बेटा भी है। रामेश्वर दयाल का आरोप है कि रेखा के ससुराल वाले उस पर दहेज में 50 हजार रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर रेखा की हत्या कर शव को चोरी-छिपे जला भी दिया। मायके वालों को इस बारे में सूचना नहीं दी गई। रामेश्वर दयाल की तहरीर पर पुलिस ने पति हृदेश समेत दिनेश भावेश और राम सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जंगल से पुलिस ने एक स्थान से चिता की राख भी बरामद कर ली है। एसपी देहात संजय राय ने सीओ श्योराज सिंह और इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed