फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   doughter kill her father

बेटी ने ही कराई थी यासीन की हत्या

Tue, 30 Dec 2014 12:34 AM IST
सहसवान (बदायूं)।
सहसवान (बदायूं)। Updated Tue, 30 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
doughter kill her father
पुलिस ने एक महीना पहले हुए मोहम्मद यासीन हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है। बकौल पुलिस, यासीन की बेटी ने ही अपने सास और ससुर को फंसाने के लिए उनकी हत्या कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को हत्या में प्रयुक्त तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर अभियुक्तों तक पहुंच सकी।
विज्ञापन

मालूम हो कि 30 नवंबर की रात मोहम्मद यासीन (60) निवासी बहवलपुर की सहसवान के मोहल्ला गोपालगंज नई बस्ती में सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट यासीन की बेटी हिना ने अपने ससुर सलीम समेत चार लोगों के खिलाफ लिखाई थी। पुलिस का शुरू से ही यासीन की बेटी और दामाद पर शक था। यासीन अपनी पुत्री हिना के पास मोहल्ला गोपालगंज नई बस्ती में रहते था। हिना का मकान को लेकर सास जुबैदा और ससुर सलीम से विवाद चल रहा था। हिना ने पहले ससुर सलीम, जेठ मोहम्मद मियां समेत चार लोगों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा भी दर्ज कराया था। जो जांच में झूठा पाया गया।
विज्ञापन

बकौल पुलिस हिना ने अपने पति अहमद से मिलकर अपने सास, ससुर को फंसाने के लिए अपने पिता यासीन की हत्या की योजना बनाई। योजना के मुताबिक, हिना ने 30 नवंबर की रात फोन करके अपने ननदोई गुच्छन पुत्र छुट्टन निवासी मिर्जापुर, थाना बिल्सी और अरशद पुत्र अकील निवासी मोहल्ला शहबाजपुर को अपने घर बुलाया। यह लोग रात में घर पहुंचे तो हिना के पति अहमद ने दरवाजा खोल दिया। घर में घुसते ही गुच्छन ने यासीन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वाली रात हिना और अहमद ने अपने मोबाइल से कई बार गुच्छन और अरशद से बात की थी। घटना रात की थी लेकिन पुलिस को सुबह सूचना दी गई। पुलिस ने हिना के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो घटना का राज खुल गया। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गुच्छन को हत्या में प्रयुक्त तमंचा और तीन कारतूस सहित बिसौली तिराहे से पकड़ लिया। गुच्छन ने पुलिस को बताया कि उसने हिना और अहमद के कहने पर यासीन को गोली मारी थी। घटना के समय अरशद भी उसके साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी अरशद को तलाश कर रही है। हिना की सास जुबैदा मकान बेचना चाहती थी जबकि हिना और उसका पति अहमद इसका विरोध कर रहा था। हिना अपने पिता की हत्या में विरोधियों को फंसाना चाहती थी मगर मोबाइल की कॉल डिटेल से घटना का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed