फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Divyanga pension usurper At menial jobs report

दिव्यांग पेंशन हड़पने वाले  रोजगार सेवक पर रिपोर्ट

Sun, 03 Jul 2016 11:19 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
समाजवादी पेंशन में भी घपला करने का आरोप लगा
दिव्यांग के स्थान पर अपने भाई का एकाउंट नंबर दिया 

 शातिर रोजगार सेवक लंबे समय से दिव्यांग युवती की पेंशन हड़पता रहा। उसने गांव में समाजवादी पेंशन में भी जमकर गोलमाल किया। दिव्यांग युवती की ओर से कोतवाली में रोजगार सेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
मामला बिसौली के मौजमपुर गांव का है। गांव की शमा पुत्री इशरार दिव्यांग है। उसकी दिव्यांग पेंशन रोजगार सेवक रीनू गुप्ता ने बनवाई थी। पेंशन में सभी कागजात शमा के लगाए गए। पेंशन स्वीकृत होने के बाद रोजगार सेवक ने बैंक खाता नंबर अपने भाई का चढ़वा दिया। इसके बाद पेंशन रोजगार सेवक के भाई के खाते में जाने लगी। इस ओर समाज कल्याण विभाग का भी ध्यान नहीं गया। शमा को जब इस बारे में पता लगा तो उसने अधिकारियों से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर शमा की ओर से रोजगार सेवक रीनू गुप्ता के खिलाफ बिसौली कोतवाली में तहरीर दी गई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

शमा का आरोप है कि रोजगार सेवक ने गांव में समाजवादी पेंशन के कई लाभार्थियों के साथ भी ऐसा किया है। जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा। प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह यादव का कहना है कि मामले में दिव्यांग शमा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed