{"_id":"6ada739739f9c28c3b074eb5","slug":"accidents-occurred-at-different-locations-within-the-nichlaul-police-station-area-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-187665-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हेलमेट नहीं लगाया, हादसे में सिर पर गंभीर चोट, दो युवक जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हेलमेट नहीं लगाया, हादसे में सिर पर गंभीर चोट, दो युवक जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी, निचलौल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा ढेशो निवासी सूरज (27 वर्ष) पुत्र जंत्री बाइक से निचलौल जा रहा था। जंगल मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे निजी वाहन से सीएचसी निचलौल पहुंचाया।
दूसरी घटना चौक थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सेखुई निवासी रोहित (23 वर्ष) पुत्र दिलीप के साथ हुई। बाइक से गिरकर घायल हुए रोहित को कोई अज्ञात व्यक्ति सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों के अनुसार, हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
सीएचसी निचलौल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।