फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager murdered by minor friends following a dispute over drugs; the accused have been sent to a juvenile detention center

Ghaziabad News: नशे के विवाद में नाबालिग दोस्तों ने की थी किशोर की हत्या, किशोर सुधार गृह भेजे गए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager murdered by minor friends following a dispute over drugs; the accused have been sent to a juvenile detention center
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय किशोर की हत्या उसके ही दो नाबालिग साथियों ने ईंट मारकर की थी। इस बात का खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के बाद किया। तीनों एक साथ कबाड़ बीनते थे और नशे के विवाद में दोनों नाबालिगों ने दोस्त की ईंट से हमला करके हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया और वहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दीपांशु का शव 17 अक्तूबर को विक्रम एन्क्लेव स्थित एक खाली प्लॉट में सड़ी हालत में मिला था। मृतक दीपांशु कृष्णा विहार कुटी का निवासी था और कूड़ा बीनता था। वह 12 अक्तूबर को घर से निकला था और पांच दिन बाद भी नहीं लौटा तो पिता महिपाल ने टीला मोड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपांशु के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के कारण मौत हुई थी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दीपांशु अपने दो साथियों के साथ जाता हुआ दिखा था। परिजनों ने इन साथियों को दीपांशु के दोस्त के रूप में पहचान बताई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह 17 वर्षीय दो नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ की तो आरोपियों ने कबूल किया कि वे तीनों साथ में कूड़ा बीनते थे। 13 अक्तूबर की शाम को वे विक्रम एन्क्लेव के एक खाली प्लाॅट में बैठे थे और वहां पर नशा करने को लेकर विवाद हो गया। दीपांशु ने नशा करने से रोका तो आरोपियों उस पर ईंट से सिर, गर्दन और चेहरे पर दर्जनों वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

---
हाथ में बने टैटू से हुई थी पहचान
दीपांशु का शव हत्या के पांचवें दिन मिला तो काफी हद तक खराब हो चुका था। उसका चेहरा भी ईंटों से कूचने के कारण पहचान करना मुश्किल हो गया था। पहली बार में परिजन दीपांशु काे पहचान नहीं पाए। हालांकि परिजन ने बताया कि दिपांशु के हाथ पर मां लिखा है और स्टार बना हुआ है। पुलिस ने शव को साफ किया तो बताए निशान दीपांशु के हाथ पर मिले तो पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed