फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP leader Nazia Elahi receives death threats from Pakistan and Kuwait

Ghaziabad News: भाजपा नेत्री नाजिया इलाही को मिली पाकिस्तान-कुवैत से जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Nazia Elahi receives death threats from Pakistan and Kuwait
इंदिरापुरम। भाजपा नेत्री और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही को पाकिस्तान और कुवैत से जान से मारने की धमकी मिली है। नाजिया का आरोप है कि उन्हें व्हाट्सएप पर धमकी भरे वॉयस नोट और वीडियो भेजे गए हैं। इनमें उनका सिर कलम कर उससे फुटबॉल खेलने की बात कही गई है। साथ ही उनके बेटे की हत्या करने की भी धमकी दी गई है। मामले में उन्होंने इंदिरापुरम थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के वसुंधरा निवासी नाजिया इलाही ने बताया कि उन्हें कथित तौर पर शहजाद भुट्टी नेटवर्क से जुड़े हुनेन राणा की ओर से धमकी दी गई है। संदेशों में उनकी मौत को लेकर भी डरावनी बातें कही गई हैं। नाजिया का कहना है कि धमकी देने वालों के पास उनके घर के पते और वाहन की जानकारी भी है। इससे उन्हें और उनके परिवार को खतरा महसूस हो रहा है। शिकायत के बाद एसीपी इंदिरापुरम और थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे और करीब एक घंटे तक अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

---
सुरक्षा बढ़ाने और सुरक्षाकर्मी बदलने की मांग
नाजिया के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने उनकी बात सुनी और जांच में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, लेकिन उनकी प्राथमिकता परिवार की सुरक्षा है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द सुरक्षा बढ़ाने की अपील की, ताकि वह और उनका परिवार बिना किसी डर के रह सकें। उन्होंने वर्तमान सुरक्षाकर्मी को भी बदलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed