{"_id":"6ada736f509853643f0b74f5","slug":"incident-occurred-on-the-thuthibari-nautanwa-road-on-wednesday-evening-mobile-phone-also-snatched-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-187670-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक सवार से लिफ्ट मांगी, रुकने पर लूट लिए 1.35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक सवार से लिफ्ट मांगी, रुकने पर लूट लिए 1.35 लाख रुपये
विज्ञापन
ठूठीबारी। नौडिहवां गांव के सामने ठूठीबारी नौतनवां मार्ग पर बुधवार शाम करीब सवा सात बजे छिनौती का मामला सामने आया है। बाइक सवारों ने लिफ्ट के बहाने युवक को रोककर 1.35 लाख रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
बरगदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सेराज आलम ने बताया कि वह अपने घर लक्ष्मीपुर से 1 लाख 25 हजार रुपये लेकर बरगदवा गए थे। वहां से ठूठीबारी स्थित एटीएम से उन्होंने 10 हजार रुपये और निकाले। कुल 1.35 लाख रुपये लेकर वह वापस आ रहे थे। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में राजाबारी स्थित बृजलाल स्मारक महाविद्यालय के पास तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका।
सेराज का आरोप है कि युवकों ने नौतनवा जाने का बहाना बनाकर उन्हें बाइक से नीचे उतारा। विरोध करने पर उन्होंने सेराज आलम से हाथापाई की और उनका मोबाइल मांगने लगे। इस दौरान बदमाशों ने सेराज आलम की जेब टटोली और उसमें रखे रुपये छीनकर भाग गए। घटना के बाद सेराज ने अपने परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद वह ठूठीबारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सेराज आलम का कहना है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इस संबंध में निचलौल कि क्षेत्राधिकारी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।