{"_id":"56f6a7304f1c1b371ff14ebc","slug":"dividers-hit-car-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लोग घायल, घटपुरी गांव के पास हुआ हादसा
एटा से पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे थे छह दोस्त
तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराने से छह लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा बरेली रोड पर बिनावर थाना क्षेत्र के गांव घटपुरी के पास शुक्रवार रात हुआ। घायलों को पुलिस ने आनन-फानन में बरेली रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान आशीष और विक्रम नाम के दो लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार सभी लोग एटा के रहने वाले हैं। यह लोगा पूर्णागिरी देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
एटा के मोहल्ला भगीपुरा निवासी आशीष (30) पुत्र सत्यपाल, विक्रम (28) पुत्र प्रदीप कुमार, आकाश (27) पुत्र दिवारी, अरविंद (30) पुत्र विद्याराम, अर्पित (29) पुत्र प्रेमपाल और मनीष (26) पुत्र चंद्रपाल शुक्रवार शाम एटा से उत्तराखंड के पूर्णागिरी के लिए चले थे।
रास्ते में इनकी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बरेली रोड पर बिनावर थाना क्षेत्र में घटपुरी के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सभी गंभीर घायल हो गए। बिनावर पुलिस ने निजी एंबुलेंस से सभी को बरेली रेफर कर दिया। बरेली के एक अस्पताल में आशीष और विक्रम की मौत हो गई। बाकी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घायलों को बरेली भेजने पर सवाल
बदायूं। हादसे में घायलों को पुलिस ने एक निजी एंबुलेंस से बरेली भेज दिया। यह एंबुलेंस एक निजी अस्पताल की थी। हालांकि, बिनावर से बदायूं की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है। जबकि बरेली के दूरी करीब 36 किलोमीटर है। इसके बावजूद पुलिस ने घायलों को बदायूं के स्थान पर बरेली भेज दिया। हालांकि थाने पर एंबुलेंस 108 की व्यवस्था भी है। हादसा घटपुरी के पास हुआ था। यहां स्वास्थ्य केंद्र भी है। घायलों का यहां भी प्राथमिक इलाज कराना जरूरी नहीं समझा गया।