फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DIG of police recently saw Vjirganj

डीआईजी ने जाना वजीरगंज थाने का हाल

Sun, 26 Jun 2016 11:16 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
DIG of police recently saw Vjirganj
dig
 डीआईजी आशुतोष कुमार ने रविवार को थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए जहां पूरे थाना परिसर का जायजा लिया वहीं शस्त्रागार सहित तमाम अभिलेखों का निरीक्षण किया। हल्का इंचार्ज और पुलिस कर्मियों से वीट वार जानकारी ली। उन्होंने एसओ से लंबित विवेचनाओं और अपराधियों की विस्तार से जानकारी ली और अपराधों की रोकथाम के लिए जरुरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसएसपी सुनील सक्सेना सहित तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआईजी ने विभिन्न मुकदमों में पकड़े गए और लावारिस वाहनों की जानकारी ली और उनकी नीलामी कराने के निर्देश दिए। वैरकों में किचिन, मालघर, हवालात अभिलेखों का रख-रखाव देखकर संतोष व्यक्त किया। शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों की गुणवत्ता भी परखी। इस मौके पर एसएसपी सुनील कुमार सक्सेना, एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र, सीओ अजय कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआईजी ने थाने के अभिलेखों का वारीकी से निरीक्षण करने के बाद सभी हल्का इंचार्जों से वीट वार अपराधों की जानकारी लेते हुए हलकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। एसओ मैराज अली को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा साथ ही क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीआईजी ने मौजूद लोगों से बात करते हुए पुलिस के क्रिया कलापों और कार्यशैली के बारे में भी जानकारी ली। जिस पर उपस्थित लोगों ने संतोष व्यक्त किया। लोगों द्वारा थाने में पुलिस कर्मियों की कमी का जिक्र करने पर उन्होंने एसएसपी को पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उद्योगपति अनवर अली खां, चेयरमैन सैदपुर इशरत अली खां, चेयरमैन वजीरगंज मो. उमर कुरैशी, मनोहर सिंह यादव, नरेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से थे। उन्होंने थाने के चौकीदारों से बात कर उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed