{"_id":"56ec8027a8a5fb714c60bba9a8e4b1e9","slug":"dharmsthal-bawal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
उझानी (बदायूं)।
Updated Wed, 07 Jan 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चार दिन से अब्दुल्लागंज में बन-बिगड़ रहे माहौल को
विज्ञापन
लेकर परेशान पुलिस ने बुधवार को निरोधात्मक कार्रवाई कर दी। दोनों पक्षों
के लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखे पुलिस ने मंगलवार रात सूची भी तैयार कर
ली। करीब 50 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
अब्दुल्लागंज में द्विपक्षीय तनाव का माहौल उसी वक्त बनने लगा जब एक पक्ष के लाउडस्पीकर को नई परंपरा बताते हुए दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने शिकायत कर दी थी। एसडीएम सदर प्रदीप कुमार और सीओ नरेंद्रपाल सिंह ने उस वक्त गांव में पहुंच कर दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास भी किया था।
इसके बाद ही दूसरे पक्ष के लाउडस्पीकर को बंद कराने की मांग उठी। मंगलवार सुबह में पुलिस जब लाउडस्पीकर उतरवाने के मूड में दिखी तो विरोध बढ़ गया।
हालांकि कोतवाल रामसूरत यादव कह चुके हैं कि लाउडस्पीकर हटवाने की बात नहीं थी लेकिन कुछ लोगों ने आवाज धीमी रखने पर जोर दिया था। पुलिस ने तनाव की आशंका के मद्देनजर अब्दुल्लागंज के करीब 50 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है। दोनों पक्ष के लोगों की संख्या भी बराबर है।
जल्द ही उनके मुचलके भी भरवाए जाएंगे। उधर, गांव में दोनों पक्ष के लोगों की हर गतिविधि पर पर पुलिस की नजर है।