फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dharam sthal

एसओ के निलंबन तक धर्म स्थल में पूजा बंद

Tue, 06 Jan 2015 07:54 PM IST
benawar
benawar Updated Tue, 06 Jan 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खुनक में धर्मस्थल के छह गुंबद गिराने वाले खुराफातियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से गांव वाले गुस्साए हुए हैं। घटना के छठे दिन भी गांव में तनाव बना हुआ है। इसके मद्देनजर यहां पुलिस और पीएसी तैनात है। ग्रामीणों ने अब एसओ बिनावर जमीरुल हसन के निलंबन की मांग करते हुए धर्मस्थल में पूजा बंद कर दी है। इस बीच गांव में तनाव के बीच पुलिस की सुस्ती साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन

बिनावर थाने के गांव खुनक में एक जनवरी की रात खुराफाती तत्वों ने डेढ़ सौ साल पुराने धर्म स्थल के छह गुंबद गिरा दिए थे। अगले दिन जब गांव वालों को इस बारे में पता लगा तो हजारों लोग धर्मस्थल पर जमा हो गए। गांव वालों का आरोप था कि खुराफातियों के संबंध में उन्होंने सूचना पुलिस को दी थी लेकिन बिनावर एसओ जमीरुल हसन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गांव में तनाव के बीच एसडीएम सदर प्रदीप यादव और सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा ने मोर्चा संभाल कर ग्रामीणों को भरोसे में लेकर शांत कराया था। पहले तो बिनावर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की। जब रिपोर्ट दर्ज हो गई तो मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को ग्रामीणों ने एसओ के निलंबन की मांग को लेकर धर्म स्थल पर धरना दिया था। मंगलवार को ग्रामीणों ने ऐलान कर दिया कि जब तक एसओ बिनावर का निलंबन और धर्म स्थल को क्षतिग्रस्त करने वाले खुराफातियों की गिरफ्तारी नहीं होगी धर्म स्थल में पूजा बंद रहेगी। ग्रामीणों ने इसकी मांग डीएम और एसएसपी से भी की है।
विज्ञापन


मामले में जांच की जा रही है। पूरा प्रकरण उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। धर्मस्थल को नुकसान पहुंचाने वाले खुराफाती तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राजेंद्र सिंह धामा, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed