फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deposited in FD Rs 50

एफडी में जमा किए  थे 50 हजार रुपये

Thu, 07 Apr 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिता भुवन चंद्र ने लगाया था रुपये न मिलने का आरोप 
बैंक अफसर नवीन की मौत का मामला

 पंजाब नेशनल बैंक की शेखूपूर बैंक शाखा के सेकेंड अफसर नवीन चौबे ने 50 हजार रुपयों की एफडी टैक्स बचाने के लिए जमा की थी। इससे उनके घर से गायब होने वाले रुपयों का मामला सुलझ गया है, लेकिन अभी मौत पर रहस्य बरकरार है। पुलिस अभी तक व्हाट्सएप के मैसेज पर अटकी हुई है। 
नवीन चौबे के पिता भुवनचंद चौबे ने कहा कि नवीन ने आत्महत्या के दो दिन पहले बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे, जो रुपये उनके कमरे से बरामद नहीं हुए। इस बारे में पीएनबी की शेखूपुर शाखा बैंक मैनेजर अरविंद कुमार के मुताबिक नवीन ने अपने फ्लेक्सिबल रिकवरिंग डिपॉजिट एकाउंट से जो 50 हजार रुपये निकाले थे। उन रुपयों को टैक्स बचाने की नीयत से टैक्स सेवर एफडी में जमा कर दिया था।  
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने बताया कि नवीन चौबे के दो बैंक एकाउंट थे, जिसमें एक दिल्ली की सिविल लाइंस शाखा में था, जो सेलरी एकाउंट था। दूसरा एकाउंट दिल्ली में संसद मार्ग शाखा का था। इसमें वह प्रतिमाह 10 हजार रुपये सेलरी एकाउंट से ट्रांसफर करते थे। इस बैंक खाते में 1.47 लाख रुपये और दूसरे बैंक खाते में करीब 30 हजार रुपये जमा थे। यहां बता दें कि नवीन चौबे ने 29 मार्च को चार हजार रुपये अंतिम बार निकाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दी गई तहरीर
बदायूं। बैंक अफसर नवीन चौबे द्वारा सुसाइड करने की बात को नकारने के बाद अभी तक उनके परिवार की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इस मामले में पुलिस अभी व्हाट्सएप पर हुई चैटिंग को आधार मानकर आत्महत्या करने की बात कह रही है। पीएम रिपोर्ट में भी मौत की वजह हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed