फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Delhi hijacked The woman Gangrep !

दिल्ली से अगवा की गई महिला से गैंगरेप!

Sat, 27 Jun 2015 12:12 AM IST
सहसवान
सहसवान Updated Sat, 27 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi hijacked The woman Gangrep !
दिल्ली से अगवा करके लाई गई महिला को बंधक बनाकर उसके साथ कई दिन तक गैंगरेप किया गया। दुराचार करने के बाद उसे पीटकर भगा दिया गया। पीड़ित महिला ने कई लोगों को आपबीती सुनाई। लोगों ने उसे पुलिस तक पहुंचाने के बजाय दिल्ली तक का किराया और खर्चे के लिए चंदा कर पैसे देकर बस में बैठा दिया। पुलिस को जब सूचना मिली तो मौके पर पहुंची, तब तक महिला जा चुकी थी। हालांकि पुलिस ने इस कुछ लोगों को चिह्ति भी कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम मोहल्ला पठान टोला चौराहे से बजरिया जाने वाले रास्ते के निकट एक महिला अपनी गोद में करीब दो वर्षीय बच्चे और एक हाथ में थैला लिए रो रही थी। महिला को रोता देखकर वहां पर लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। मौजूद लोगों ने महिला से उसकी पीड़ा जानने का प्रयास किया तो उसने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर लोग दंग रह गए। महिला के अनुसार वह दिल्ली के लाल किले के पास की रहने वाली है। पांच दिन पूर्व एक एक व्यक्ति बहला फुसलाकर ले आया। रास्ते में उसके दो साथी भी मिल गए। वह उसे जबरदस्ती सहसवान के एक मोहल्ले में ले आए। उसे एक मकान में बंधक बनाकर कई दिन तक लगातार गैंगरेप किया।  
विज्ञापन

गुरूवार की शाम इन लोगों ने उसे पीटकर भगा दिया। उसे एक भी पैसा नहीं दिया। उसके पास घर जाने तक को पैसे नहीं थे। इस पर वहां मौजूद लोगों ने चंदा एकत्र उसे पैसे दिए। कुछ लोगों ने उसे अकबराबाद चौराहे से दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया। पुलिस ने गोपनीय तरीके से कुछ लोगों के नाम चिह्नित किए हैं। कोतवाल का कहना है कि यदि दिल्ली के किसी भी थाने में सहसवान के लोगों द्वारा महिला के भगाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत होगा, तब इन तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इस बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इस घटना की क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed