{"_id":"fb3dfc6ade84ae550aa5daf42175236e","slug":"deaf-and-dump-lady-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से भटक रही गूंगी-बहरी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस दिन से भटक रही गूंगी-बहरी महिला
कादरचौक/ बदायूं
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव वाराचिर्रा में करीब पचास साल की गूंगी बहरी महिला दर दर भटक रही है। वह न तो अपना नाम पता बता पा रही है, न ही किसी की कोई बात समझ पा रही है। इसके बारें में पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक उनके महिला के पास से महाजन साड़ी केंद्र सिकंदराराऊ का एक थैला और उसमें तीन जोड़ी कपड़े मिले हैं। बताते हैं कि महिला बोलने-सुनने में सक्षम नहीं है। लिहाजा व इशारों में बताने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि इशारों में महिला ने उसके पास से रुपये भी गायब होने की बात बताई है। फिलहाल वाराचिर्रा के ही मुन्नालाल शर्मा ने महिला को अपने यहां शरण दी हुई है। पुलिस महिला का पता ठिकाना पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन