फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deadly fever five and lives Niglin

जानलेवा बुखार ने पांच और जिंदगियां निगलीं

Sat, 03 Oct 2015 11:25 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 03 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Deadly fever five and lives Niglin
संक्रामक बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो महीने में जिले में बुखार से मौतों की संख्या 86 के पार हो गई है। अब भी जानलेवा बुखार कहर ढहा रहा है। चौबीस घंटे में अलापुर, ककराला और मूसाझाग में बुखार ने किशोरी समेत पांच लोगों को निगल लिया। इन इलाकों में अब भी दर्जनों लोग जानलेवा बुखार की गिरफ्त में हैं। स्वास्थ्य विभाग की हर संभव कोशिश के बीच अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हुआ बुखार से मौतों का सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन

अलापुर। जानलेवा बुखार ने चौबीस घंटे में तीन जिंदगियों को निगल लिया। कस्बा के मोहल्ला पटवा निवासी अशोक देवल की पत्नी आदेश देवल (28) को गई दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। मोहल्ला अंसारी निवासी हनीफ की 17 वर्षीय पुत्री सुन्हेना ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। वार्ड नंबर 13 के राजू की पत्नी पुष्पा (28) को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान पुष्पा की गुरुवार रात मौत हो गई। इलाके में दर्जनों लोग बुखार की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग। जगत ब्लाक के गांव बेला में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को बुखार से निरफ्त में ले लिया है। शनिवार को गांव के कंहई (55) पुत्र टोड़ी की बुखार से मौत हो गई। गांव में बुखार से मौत के बाद ग्रामीण खौफजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककराला। कस्बे में बुखार से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को वार्ड नंबर दो निवासी सबलू के दो वर्षीय पुत्र बबलू ने बुखार से दम तोड़ दिया। बबलू को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने उसे कस्बे के ही एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया था।



आल्टो-बस की टक्कर में दो घायल
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव घनसौली के पास आल्टो कार और बस की टक्कर में कार सवार दो लोग घायल हो गए। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शहनवाज (30) हाजी मन्नान की आल्टो कार को घनसौली गांव के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इसमें शहनवाज और कार सवार मोहल्ला चौधरी सराय निवासी पच्चू (32) पुत्र छिदम्म खां घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed