फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Day-fire firing between bikers gang in Romiogiri

रोमियोगिरी में बाइकर्स गैंग के बीच दिनदहाड़े फायरिंग

Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Day-fire firing between bikers gang in Romiogiri
bike gang - फोटो : amar ujala
-जालंधरी सराय के पास वारदात से बने तनाव के हालात
विज्ञापन

-चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, तीन हिरासत में

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद छेड़छाड़ की वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वायड तो बनाया, लेकिन छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर में रोमियो और बाइकर्स गैंग अब भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को जालंधरी सराय में रोमियोगिरी कर रहे बाइकर्स गैंग के बीच फायरिंग हो गई। इससे आसपास दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस अफसर भी कोतवाली और सिविल लाइंस थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 
शहर में जालंधरी सराय से लालपुल तक बाइकर्स गैंग सक्रिय रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार को जालंधरी सराय के आमिर, मजहर, बाबू, उमैश की शिवम, धर्मेश, शौर्य और गौरव से रोमियोगिरी करने को लेकर शहर में पंडित जी पेट्रोल पंप के पास झड़प हो गई। इसके बाद जालंधरी सराय का बाइकर्स गैंग उस समय वहां से चला गया। सोमवार को शिवम, धर्मेश, शौर्य और गौरव जालंधरी सराय इलाके में पहुंच गए। यहां दूसरे बाइकर्स गैंग की उनसे झड़प हो गई। बात बढ़ने पर हाईवे पर ही दोनों बाइकर्स गैंग ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ अभिषेक यादव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसी तरह से हालात को सामान्य किया। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी अपने कब्जे में ली है।
विज्ञापन


मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो पक्षों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लोकेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed