फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Daughter's boyfriend poison Killed by feeding

बेटी के प्रेमी को जहर  खिलाकर मार डाला

Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
युवती के माता-पिता और भाई पर हत्या का मुकदमा
बुधवार को घर से बुलाकर ले गया था युवती का भाई

बिसौली कोतवाली के साहनपुर गांव में युवती के परिवार वालों ने उसके प्रेमी को जहर खिलाकर मार डाला। मृतक नीरज के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती के माता-पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी देहात संजय राय ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। 
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव साहनपुर के नीरज (26) पुत्र महेशपाल का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती दूसरे समुदाय की है। युवती के परिवार वाले इसके खिलाफ थे। बुधवार सुबह युवती का पिता और भाई नीरज के घर पहुंचे और उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। शाम को नीरज बदहवास हालत में अपने घर लौटा। उसके मुंह से झाग आने के साथ उसे उल्टियां भी हो रही थीं। घरवालों के पूछने पर नीरज ने बताया कि युवती के माता-पिता और भाई ने उसे पकौड़ी में विषाक्त पदार्थ खिला दिया है। 
विज्ञापन

परिवार के लोग नीरज को लेकर बिसौली सीएचसी आ रहे थे। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रात करीब 11 बजे महेशपाल बिसौली कोतवाली पहुंचा। उसने युवती के माता-पिता और भाई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में विषाक्त से मौत की आशंका जताई गई है। विसरा भी प्रिजर्व किया गया है। मामला दो समुदायों का होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में विवेचना के बाद सच सामने आ जाएगा। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-संजय राय, एसपी देहात
------
जिले में ऑनर किलिंग की तीसरी वारदात
बदायूं। सिर्फ दो महीने में ऑनर किलिंग की यह तीसरी वारदात है। अपने ही अपनों के खून के प्यासे बन रहे हैं। दो महीने में चार जान जा चुकी हैं। ऑनर किलिंग के तीन मामलों में दो मामले अलग-अलग समुदाय के हैं। 
सहसवान कोतवाली के गांव नदायल में 17 सितंबर की रात परिवार वालों ने प्रेमी और प्रेमिका की हत्या कर दी थी। संभल के थाना गुन्नौर के गांव जल्लूपुर निवासी कफील नाम का युवक नदायल में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इन दोनों को परिवार वालों ने देख लिया। गुस्सा इतना बढ़ा कि दोनों की हत्या कर दी। गौर करने वाली बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने लीपापोती कर गांव के चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बुजुर्ग दंपति को जेल भेज दिया। जबकि, ऑनर किलिंग की यह वारदात कुछ और ही बयां कर रही थी। 

ऑनर किलिंग की दूसरी वारदात नौ अक्तूबर को बिल्सी के गांव धनौली में हुई। यहां भी प्रेमी और प्रेमिका अलग-अलग समुदायों के थे। गांव के ही गुड्डू का युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ महीनों पहले वह परिवार के साथ दिल्ली चला गया था। नौ अक्तूबर की रात वह गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। यहां प्रेमिका के पिता ने देख लिया और गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब बिसौली के गांव साहनपुर में ऑनर किलिंग की यह तीसरी वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed