फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   daughter lover murderd

सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने को बेटी के प्रेमी की हत्या की 

Mon, 10 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 10 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव धनौली में गुड्डू नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को गुड्डू की प्रेमिका के माता-पिता और बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पिता की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद हो गया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस छापामारी कर रही है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसने सामाजिक प्रतिष्ठा को बचाने के लिए यह हत्या की।
विज्ञापन

धनौली गांव के एक लड़की से उसी गांव के गुड्डू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुड्डू कई महीने से अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम करता था। शनिवार को वह धनौली आया था। अपनी प्रेमिका से मिला। दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में लड़की के पिता को जानकारी हो गई थी। मौका पाकर पिता ने शनिवार की रात गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी। शव अपने घर के पास ही फेंक दिया। गुड्डू के पिता रहीश अहमद की ओर से पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार पिता की निशानदेही पर बाजरा के खेत से आला कत्ल 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है। सीओ अभिषेक यादव ने आरोपियों से थाने में पूछतांछ की तो उसका कहना था कि गुड्डू दूसरे धर्म का था। उसकी बेटी से उसका प्रेम प्रसंग था। ऐसे में उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब हो रही थी। इसी के चलते उसने हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पिता की निशानदेह पर तमंचा बरामद हो गया है। बाकी के दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एनपी सिंह, एसओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed