{"_id":"002cfefab47b051b19a4772089847f71","slug":"dalit-woman-killed-after-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद दलित महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद दलित महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक थाने के एक गांव की दलित महिला सोमवार दोपहर खेत पर लकड़ी लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पति ने गांव वालों के साथ मिलकर उसकी तलाश की। मंगलवार सुबह जब गांव के लोग शौच को निकले, तो महिला का शव नग्नावस्था में चरी के एक खेत में पड़ा मिला। उसकी साड़ी से गले में फंदा कसा हुआ था। बाकी कपड़े भी शव से काफी दूर इधर-उधर पड़े थे। खबर मिलने पर थाना पुलिस के साथ सीओ उझानी वंशराज यादव भी मौके पर पहुंच गए। मंगलवार शाम को दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। उसके प्राइवेट पार्ट से स्लाइड बनाकर पैथालॉजी भेजी गई है। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। एसपी सिटी अनिल यादव ने कहा कि दलित महिला सोमवार से लापता थी। दुष्कर्म के बाद हत्या की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं? यह तो पोस्टमार्टम और स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन