फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dalit teenager tone sharp opposition to conversion

दलित किशोरी के धर्मांतरण पर विरोध के सुर तेज

Mon, 11 Apr 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dalit teenager tone sharp opposition to conversion
नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर एसएसपी को दिया ज्ञापन 
विज्ञापन

दो दिनों में बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी 

 अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे से लापता हुई किशोरी का जबरन धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद अभी तक किशोरी को बरामद नहीं किया है। इससे हिंदू संगठनों में उबाल बढ़ता जा रहा है, जबकि पीड़ित के घरवाले बेटी बरामद न होने परेशान हैं। हिंदू संगठनों ने एसएसपी से मिलकर जल्द बेटी बरामद किए जाने की मांग की, अन्यथा इस मामले को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। 

इस मामले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और किशोरी के बरामद होने की मांग एसएसपी से की। एसएसपी ने दो दिनों में किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता, आनंद साहू, वैंकटेश भारद्वाज, दिलीप गुप्ता, दीपमाला गोयल, आरके वर्मा, नीरज चौधरी, आकाश मिश्र, पूरनलाल, राजपाल फौजी, श्रीपाल साहू, जितेंद्र कुमार, डॉ. राजपाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।  संत गाडगे समाजोत्थान समिति और संत गाडगे समाज महासभा ने भी दलित किशोरी को बरामद किए जाने की मांग की। संगठनों ने भी एसएसपी को इस मामले में ज्ञापन दिया। समिति जिलाध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा और महासभा के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, अरविंद वर्मा, डॉ. हरिओम माथुर, देवे वर्मा, विनोद, प्रमोद, उमेश, सत्यपाल, पान सिंह, सुनील, अजय, रिंकू, ब्रजेश, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed