फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Daily wage worker beaten up by Thakur

दबंग ठाकुर ने मजदूर को जमीन पर पटककर पीटा 

Tue, 08 May 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 08 May 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Daily wage worker beaten up by Thakur
worker
आजमपुर बिसौरिया के बाद उझानी इलाके के सरौता गांव में एक ठाकुरों की दबंगई सामने आई है। वहां रविवार को ठाकुर ने एक मजदूर को जमीन पर पटककर लाठी से जमकर पीटा। मजदूर ने कछला पुलिस चौकी जाकर शिकायत की तो दबंग ने घर में घुसकर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। मगर पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौता निवासी 28 वर्षीय नत्थू मौर्य मजदूरी पर गांव के मन्नू ठाकुर के खेत की तारकसी खोलने गया था। नत्थू का कहना है कि वह दोपहर तक पूरा तार नहीं खोल पाया। आरोप है कि इस पर दोपहर को खेत पर पहुंचे मन्नू ठाकुर भड़क गए। उन्होंने लाठी से नत्थू को पीटना शुरू कर दिया। नत्थू खुद को बचाने के लिए मौके से भागा तो उसे मन्नू ने पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। उसकी कमीज उतरवाकर जमकर पीटा। पीटने के बाद मन्नू थक हारकर खुद ही मौके से चला गया। उसके जाने के बाद किसी तरह नत्थू अपने घर पहुंचा। इसके बाद पंत्नी नन्हीं के साथ कछला चौकी जाकर तहरीर दे दी। नत्थू का आरोप है कि जानकारी मिलने पर शाम को मन्नू ठाकुर तमंचा लेकर नत्थू के घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को मजदूर दंपति उझानी थाने गए और मन्नू ठाकुर के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मन्नू ठाकुर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि नत्थू की पत्नी नन्हीं की ओर से मन्नू ठाकुर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed