{"_id":"580fa0054f1c1bcd75bc35a9","slug":"dacoiti-in-2-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज के दो घरों में डकैती, लाखों का माल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वजीरगंज के दो घरों में डकैती, लाखों का माल लूटा
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज के दो घरों में डकैती, लाखों का माल लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार रात वजीरगंज कस्बे की फैंसी कॉलोनी में दो घरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने परिवार के लोगों को असलहों के बल पर बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी लूट ली। वजीरगंज पुलिस ने डकैती का यह मामला लूट की धाराओं में दर्ज किया है।
वजीरगंज कस्बे के फैंसी कॉलोनी में सोमवार रात आधा दर्जन बदमाश देवेंद्र सिंह के घर के बाहर लगे रोशनदान को काटकर घर में घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने घर के भीतर एक और खिड़की तोड़ी। देवेंद्र दवा लेने बरेली गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी सीमा और बच्चे अकेले थे। बदमाशों ने सभी को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। यहां से बदमाशों ने सोने की चेन, झुमकी, कुंडल, सोने की दो अंगूठी, पाजेव और 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सीमा को पीटा भी। इससे वह मामूली रूप से जख्मी हो गई।
देवेंद्र के घर में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पड़ोस में ही मुकेश पेंटर के घर को निशाना बनाया। यहां घर के दरवाजे का कुंडा तोड़ने के बाद बदमाश घर में घुसे। पूरे परिवार को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। यहां से 10 तोला सोने के जेवर और 80 हजार रुपये नगदी लूट ली। बदमाश मुकेश का पर्स भी ले गए। इसमें मुकेश के जरूरी कागजात समेत एटीएम कार्ड आदि थे। बेखौफ बदमाश करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद भाग गए।
विज्ञापन
लूट के बाद दोनों लोगों ने रात में ही खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंगलवार सुबह देवेंद्र और मुकेश पेंटर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अपराध हुआ है। मामले में पड़ताल की जा रही है। दोनों घटनाओं का जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा।
-संजय राय, एसपी देहात