{"_id":"869e670bdf84f0f212a1d4c4812f9ed1","slug":"dabangai-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की दबंगई, कई लोगों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा की दबंगई, कई लोगों को पीटा
वजीरगंज(बदायूं)
Updated Mon, 12 Jan 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार देर शाम वजीरगंज थाने के एक दरोगा ने कस्बे के दो व्यापारियों के पुत्रों समेत कई लोगों की बेवजह बेरहमी से पिटाई कर दी।
इस बारे में व्यापारियों को पता लगा तो सैकड़ों लोगों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वजीरगंज थाने का घेराव कर लिया। बात बिगड़ी तो देर रात एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।
व्यापारियों के पुत्र अंकुर वार्ष्णेय और प्रतीक वार्ष्णेय सोमवार देर शाम बाजार में घूम रहे थे। इसी दौरान वजीरगंज थाने का एक दरोगा वहां पहुंचा। इस दरोगा ने बेवजह अंकुर और प्रतीक की इनके दोस्तों के साथ पिटाई कर दी। दोनों लड़कों ने परिवार वालों को इस बारे में बताया। कुछ ही देर में बात नगर के व्यापारियों में फैल गई।
विज्ञापन
व्यापारियों के पुत्रों से मारपीट की सूचना पर सैकड़ों व्यापारियों ने वजीरगंज थाने का घेराव कर लिया। देर रात एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने वजीरगंज पहुंच कर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।