{"_id":"9e3a853d0213e4d0084326300fb1e611","slug":"cyber-crime-cell-warrant-issued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम सेल ने जारी किया वारंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर क्राइम सेल ने जारी किया वारंट
Dbtori / Badaun
Updated Thu, 18 Jun 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम सेल को जिनकी तलाश है वह खुले घूम रहे हैं। स्थानीय पुलिस से मदद नहीं मिल रही है। साइबर क्राइम सेल ने बिसौली कोतवाली पुलिस को संग्रामपुर के सुल्तान नवी के नाम का वारंट जारी किया है। इंटरनेट के जरिए ठगी का यह आरोपी गांव में घूम रहा है।
विज्ञापन
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर, पपगांव, दबतोरी, लक्ष्मीपुर और दबतोरा में तमाम ऐसे लोग हैं, तो इंटरनेट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के लिए काम करते हैं। तीन महीने पहले साइबर क्राइम सेल ने संग्रामपुर के शादाब और पपगांव के हशमत को गिरफ्तार किया था। दो दिन पहले ठगी के आरोप संग्रामपुर के शारिक और साजिद को गिरफ्तारी हुई थी। साइबर क्राइम सेल ने अब बिसौली पुलिस को वारंट भेजकर संग्रामपुर के सुल्तान नवी को गिरफ्तार करने को कहा है। सुल्तान भी इंटरनेट के जरिए लाखों रुपये की ठगी का आरोपी है। चौकी इंचार्ज दबतोरी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एकाउंट हैकर निकला दबतोरी का
छत्तीसगढ़ की भिलाई स्थित एक लोहा कंपनी का बैंक एकाउंट हैक करके लाखों रुपये उड़ा लिए गए थे। महीनों चली जांच के बाद इसके तार भी दबतोरी से जुड़े निकले। दबतोरी निवासी मनोज पुत्र जोगी ने यह एकाउंट हैक किया था। इसकी भी गिरफ्तारी हो गई है। पूछताछ में मनोज ने एकाउंट हैक करने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन