{"_id":"58b467004f1c1bec27830d24","slug":"cyber-crime-bank-account-cleared-30-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम: बैंक खाते से साफ हो गए 30 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर क्राइम: बैंक खाते से साफ हो गए 30 हजार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो बार में दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई खाते से रकम
शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय के एक युवक के बैंक खाते से 30 हजार रुपये साफ हो गए। यह रकम पहले दो बार में दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। बाद में दूसरे खातों से रुपये निकाल लिए गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय के असलम का बेटा अहमद अली दिल्ली में रहता है। उसका एटीएम कार्ड और पासबुक घर पर थी। 23 और 24 फरवरी को दो बार उसके बैंक खाते से 15-15 हजार रुपये करके 30 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए। बाद में यह रकम निकाल ली गई। असलम के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे इस बारे में पता लगा। उसने फोन करके अपने घर पर बताया। परिवार के लोगों ने बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। बता दें कि पिछले कुछ समय से बैंक खातों से रकम साफ होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर क्राइम की श्रेणी में आने वाले इस अपराध की भी विवेचना पुलिस ही करती है। ऐसे में बैंक खातों से रकम निकालने वालों तक पुलिस नहीं पहुंचा पा रही।