फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Current, who suffered Five people killed

करंट की चपेट में आए  पांच लोग, एक की मौत

Sun, 21 Aug 2016 11:33 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वजीरगंज थाने के गांव भीकमपुर में रविवार सुबह हुई घटना
नलकूप के बोरिंग का पाइप निकालते वक्त दौड़ गया करंट

 वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर में पिता-पुत्र समेत पांच लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। बाद में टीकाराम नाम के किसान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बाकी लोगों की स्थिति सामान्य है। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई। मृतक टीकाराम के दो संताने हैं। खबर मिलने पर हलका लेखपाल ने मौका मुआयना किया। मृतक टीकाराम समायोजिकत शिक्षक है। 
वजीरगंज थाने के गांव भीकमपुर में रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव के टीकाराम (31) पुत्र राम प्रसाद नलकूप के बोरिंग का पाइप निकाल रहा था। उसका पिता राम प्रसाद समेत गांव के ही राकेश, हवलदार, कर्रु भी काम में जुटे हुए थे। पाइप निकालते वक्त लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे सभी पांच लोग हाईटेंशन करंट की जद में आ गए। टीकाराम गंभीर झुलस गया। उसे इलाज के लिए पहले निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। बाद में हालत खराब होने पर परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने टीकाराम को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

टीकाराम के दो संतानों में बड़े बेटे अर्पित की पांच और बेटी शिवानी की तीन साल उम्र है। टीकाराम भरतपुर गांव में समायोजिक सहायक शिक्षक के पद पर तैनात था। टीकाराम की मौत के बाद उसकी पत्नी संगीता बदहवास है। परिवार में कोहराम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed